रोपवे हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, गोविंद स्वामी की मौत से दो की गई जान

महासमुंद :  महासमुंद के खल्लारी मंदिर की पहाड़ी में विगत 22 मार्च को हुए रोप-वे हादसे में गम्भीर रूप से घायल महासमुंद स्वामी चौंक निवासी गोविंद स्वामी (50) की बुधवार सुबह इलाज के दौरान रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। पर हालत लगातार नाजुक बनी रहने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

ज्ञात हो कि खल्लारी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रोप-वे की ट्रॉली का हॉलवेज केबल टूटने की वजह से ट्राली पहाड़ी से करीब 50 फीट नीचे गिर गई जिससे ट्रॉली में सवार 13 लोगों में से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इस हादसे में घटना के कुछ घन्टे बाद रायपुर राजातालाब निवासी 28 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी थी। अब गोविंद स्वामी के निधन के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने रोप-वे संचालन करने वाली कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खामियों और लापरवाही के पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button