एनएमडीसी किरंदुल ने रचा नया इतिहास, कर्मवीरों की मेहनत से 50 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन का बना रिकॉर्ड

किरंदुल: देश की अग्रणी खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड की किरंदुल परियोजना ने इस वर्ष उत्पादन के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए 50 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रबंधन के कुशल नेतृत्व के चलते यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 मार्च तक किरंदुल परियोजना में 177.50 लाख टन एलएसएफ (LSF) का उत्पादन दर्ज किया गया है, वहीं 181.55 लाख टन लौह अयस्क का डिस्पैच कर कंपनी ने पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। इस उपलब्धि के साथ एनएमडीसी देश में लौह अयस्क उत्पादन और आपूर्ति के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करने में सफल रही है।

किरंदुल परियोजना के कर्मचारियों और अधिकारियों की सामूहिक मेहनत तथा अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है। कंपनी के इस प्रदर्शन से न केवल औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। कंपनी प्रबंधन ने भी सभी कर्मियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में इससे भी बड़े लक्ष्य हासिल करने का विश्वास जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button