रवींद्र सोनी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किरंदुल में खुशी की लहर

किरंदूल : भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता रवींद्र सोनी को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से किरंदुल सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।रवींद्र सोनी लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से किरंदुल मंडल के संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी रवींद्र सोनी की सक्रियता और सेवाभाव हमेशा से ही भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। प्रदेश कार्यसमिति में उनके चयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







