डी ए वी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

किरंदुल : डी . ए . वी . पब्लिक स्कूल किरंदुल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं गरिमा पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती उदिता श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ भेंट करके एवं तिलक लगाकर किया गया । तत्पश्चात प्राचार्य के द्वारा सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की श्रृंखला में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पूरे जोश , उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत , नृत्य ,भाषण आदि के द्वारा कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा ।

प्राचार्य श्री एस. के .श्रीवास्तव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उक्त अवसर पर अत्यंत सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। उन्होंने अर्धनारीश्वर का संदर्भ देते हुए बताया कि , अनादि काल से ही नारी पुरुष की प्रतियोगी नहीं बल्कि पूरक रही हैं। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनका घर, परिवार और समाज के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। समारोह में मुख्य अतिथि महोदया द्वारा गाया गीत अत्यंत प्रशंसनीय रहा । सभी शिक्षकों का सहयोग भी सराहनीय रहा।उन्होंने भी अपनी अभिनय कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।अंत में समस्त शिक्षिकाओं द्वारा प्राचार्य महोदय को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button