कवर्धा में फिर गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, विजय शर्मा KPL सीजन-2 का जल्द होगा आयोजन

कवर्धा : कवर्धा में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी करपात्री जी मैदान, कवर्धा में विजय शर्मा केपीएल (कवर्धा प्रीमियर लीग) सीजन-2 का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन बहुत जल्द किया जाएगा, जिसे लेकर युवाओं में अभी से खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस प्रतियोगिता में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों मंडलों के अंतर्गत आने वाले गांवों के साथ-साथ कवर्धा नगर के 27 वार्डों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है।

पिछले वर्ष आयोजित विजय शर्मा केपीएल ने अपने भव्य आयोजन और शानदार व्यवस्थाओं से क्रिकेट प्रेमियों का खूब ध्यान आकर्षित किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों जैसा माहौल, शानदार मैदान व्यवस्था और खिलाड़ियों का उत्साह इस आयोजन की खास पहचान रहा। सीजन-2 को लेकर भी युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्सुकता है।

कवर्धा में एक बार फिर बल्ले से निकलने वाले लंबे-लंबे छक्कों और चैकों की गूंज सुनाई देगी। मैदान में चैकों-छक्कों की झड़ी लगेगी और हर मुकाबले में रोमांच देखने को मिलेगा। इस आयोजन में पूरे कवर्धा का उत्साह और खेल के प्रति जुनून देखने को मिलेगा।

कवर्धा के युवा तैयार हो जाइए, क्रिकेट के इस महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी टीम के साथ मैदान में उतरने का मौका एक बार फिर आने वाला है। विजय शर्मा केपीएल सीजन-2 के आयोजन को लेकर तैयारियां जल्द ही शुरू की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button