एसपी अंकिता शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजनांदगांव में शांतिपूर्ण माहौल में मना होली का पर्व

राजनांदगांव : रंगों के पर्व होली पर इस वर्ष राजनांदगांव जिले में शांति, सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पूरे जिले में कहीं भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रंगों का यह पर्व मनाया। इस शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित होली के पीछे राजनांदगांव पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के कुशल नेतृत्व में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते ही खत्म कर दिया गया।

होली के दिन सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की सख्त निगरानी देखने को मिली। पुलिसकर्मी हर चौक-चौराहे और प्रमुख स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। पुलिस की इस सतर्कता और बेहतर रणनीति के कारण ही इस बार राजनांदगांव में होली का पर्व पूरी तरह शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।इस दौरान शहरवासियों ने भी आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। जगह-जगह लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली मनाई और एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशियां बांटी। पूरे शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और लोगों ने परिवार व मित्रों के साथ मिलकर इस पर्व का आनंद लिया।

शहर के नागरिकों ने भी राजनांदगांव पुलिस की इस मुस्तैदी की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के कुशल नेतृत्व और पुलिस बल की सतर्कता के कारण ही होली का त्योहार बिना किसी बड़ी घटना के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। शहरवासियों ने राजनांदगांव पुलिस को धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button