नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई,वर्दी पहने गार्ड से ठुमके लगवाए

चेन्नई : तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय अभिनेता-राजनेता और तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) के संस्थापक जोसेफ विजय चंद्रशेखर को उस वक्त निजी मोर्चे पर बड़ा झटका लगा, जब उनकी पत्नी संगीता विजय ने विवाह विच्छेद के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। संगीता विजय ने पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की है।

याचिका में संगीता ने अपने पति पर एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विजय ने उन्हें लंबे समय से मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और परित्याग का शिकार बनाया।

संगीता विजय ने अदालत को बताया कि यह विवाह अब अपूरणीय रूप से टूट चुका है, इसलिए उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत तलाक की मांग की है। यह याचिका 10 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है।

इंटरनेट मीडिया पर ना हो चर्चायाचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि पूरे मामले की सुनवाई बंद कमरे में की जाए। संगीता ने अदालत से अंतरिम आदेश की मांग करते हुए कहा कि यदि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म, यूट्यूब चैनल और प्रिंट-डिजिटल मीडिया को इस मामले पर चर्चा या सामग्री प्रकाशित करने से नहीं रोका गया, तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर मानसिक पीड़ा और सार्वजनिक अपमान झेलना पड़ सकता है।

संगीता का आरोप है कि वर्ष 2021 से विजय ने उनसे भावनात्मक दूरी बना ली थी, उन्हें मौखिक रूप से अपमानित किया और ऐसी परिस्थितियां पैदा कीं कि वह वैवाहिक घर में रहते हुए भी अलग-थलग जीवन जीने को मजबूर हो गईं।

हालांकि, सभी पक्षों की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अभिनेत्री का नाम उजागर नहीं किया गया है। याचिका में यह भी उल्लेख है कि संगीता और विजय का विवाह पहले 10 जुलाई 1998 को यूनाइटेड किंगडम में पंजीकृत हुआ था, जबकि 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में पारंपरिक विवाह समारोह संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button