विभागीय योजनाओं के अपेक्षित प्रगति में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार : कलेक्टर

बेमेतरा 24 फरवरी 2026 :  कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारियों की समय सीमा ली। बैठक में प्रशासनिक कसावट लाने को लेकर एक अहम संकेत देखने को मिला। कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की अपेक्षित प्रगति निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपेक्षित प्रगति में कमी लक्ष्य का सीधा असर आम जनता तक पहुँचने वाले लाभों पर पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति अधिकारियों को जवाबदेही के साथ दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने निर्देशित की।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने मुख्य पाया कि कई महत्वपूर्ण विभागों में लक्ष्य और उपलब्धि के बीच बड़ा अंतर है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों के निराकरण और विभागीय लक्ष्य की पूर्ति में समय-सीमा का उल्लंघन किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।

आवंटित राशि का असर धरातल पर दिखे

कलेक्टर ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है बजट का सही उपयोग होना चाहिए। आवंटित राशि का धरातल पर असर दिखनी चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को चेतावनी देते गाइडलाइन्स का पालन जवाबदारी पूर्वक करने कहा।

प्रदर्शन में सुधार करने के निर्देश

कलेक्टर ने लक्ष्य आधारित कार्ययोजना को तय समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ प्राप्त करने कहा। सभी अधिकारियों को एक कार्ययोजना निर्धारित करने कहा। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि वे पिछड़े हुए लक्ष्यों की भरपाई कैसे करेंगे।
कलेक्टर ने ’’फील्ड विजिट’’ में बढ़ोतरी करने भी कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल ऑफिस तक सीमित ना रहें, फील्ड विजिट कर योजनाओं की मॉनिटरिंग भी करें। उन्हें सप्ताह में अनिवार्य रूप से फील्ड में जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन करना कहा।

प्रदर्शन के आधार पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि प्रदर्शन के आधार पर अधिकारियों पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ’’यदि आगामी समीक्षा बैठक तक प्रगति में सुधार नहीं दिखा, तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने, वेतन वृद्धि रोकने जैसी कार्यवाही की जाएगी। प्रतिकूल प्रविष्टि देने की दशा में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विभागवार समीक्षा में कमियों को दूर करने के निर्देश

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कमियों को दूर कर सारगर्भित रूप से निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने लोक निर्माण को अधूरी सड़कों व स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र टेंडर कर मानसून से पहले पूर्ण करने कहा। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड वितरण और टीकाकरण के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने निर्देशित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button