नक्सलियों द्वारा डंप BGL सेल विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने किया बरामद

सुकमा : जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर आज सोमवार कैम्प रायगुडेम से FCoy,QAT 223 BN CRPF एवं जिला पुलिस बल सुकमा की टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम रायगुडेम के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान दिनांक 09.02.2026 को ग्राम रायगुडेम एवं वाटेवागु नाला बीच जंगल में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलो को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे भारी मात्रा में डम्प BGL सेल विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया। बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं।







