कचना धुरवा महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वनांचल के ग्राम मुढ़ीपानी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

गरियाबंद/ छुरा : शिक्षा विभाग एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशन में कचना धुरुवा शासकीय महाविद्यालय, छुरा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) पुरुष एवं महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में समीपस्थ ग्राम मूढ़ीपानी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के द्वितीय दिवस विविध रचनात्मक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया।प्रातःकाल स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता, नशामुक्ति एवं सामाजिक समरसता से जुड़े नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके पश्चात योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार की कक्षाएं आयोजित की गईं। शिविर कार्ययोजना के अंतर्गत स्वयंसेवकों को मार्च पास्ट एवं ड्रिल का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक आर.आर. कुर्रे के निर्देशन में नशा उन्मूलन एवं सामाजिक समरसता विषय पर बौद्धिक परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र मूढ़ीपानी के चिकित्सक डॉ. लाल सिंह हुड्डा ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, नियमित जांच एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी।इस दौरान ग्राम की प्रथम नागरिक सरपंच लता नागेश के अस्वस्थ होने पर रासेयो स्वयंसेवक गोकुल ध्रुव, खेमीन पटेल एवं संजय द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद जाकर तत्काल रक्तदान किया गया, जिससे सरपंच को समय पर उपचार में राहत मिली। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों उपसरपंच सीमा गुप्ता, कृष्णकुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक डी.आर. नागेश, गम सिंह एवं मुक्तेश्वर दीवान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रासेयो की भूमिका को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।शासन द्वारा संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं— बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साक्षरता अभियान, शिक्षा का महत्व, मतदाता जागरूकता आदि विषयों पर स्वयंसेवकों द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहीं समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शिविर स्थल एवं आसपास की साफ-सफाई की गई।दिवस के समापन अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। शिविर संचालन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आर.आर. कुर्रे, टी.के. निर्मलकर, प्राध्यापिका एन. यादव, सहायक प्राध्यापक विनोद यादव, डुमेश्वर यदु, पूर्व स्वयंसेवक पोखन ठाकुर, दाऊ लाल, रेखाचंद साहू, ग्रामीण गणमान्यजन, स्वयंसेवक एवं प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button