ऑनलाईन सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरूद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

रायपुर : ऑनलाईन सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया  आरोपी  संतोष वाधवानी पिता मनोहर लाल वाधवानी उम्र 35 वर्ष पता’ म0 नं0 415, सेक्टर 10 आरडीए बिल्डींग ब्लाक ए, कमल विहार थाना टिकरापारा जिला रायपुर है । जानकारी के मुताबिक  29.जनवरी को मिलेनियम कैफे, महावीर नगर चौक के पास एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से मोबाईल के माध्यम से रूपये पैसों का हार-जीत का दव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खेल एवं खिला रहा है कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पकडे गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम- संतोष वाधवानी पिता मनोहर लाल वाधवानी उम्र 35 वर्ष पता- म0 नं0 415, सेक्टर 10 आरडीए बिल्डींग ब्लाक ए, कमल विहार थाना टिकरापारा जिला रायपुर का होना बताया। आरोपी की चेकिंग किये जाने पर आरोपी के पास 01 नग एप्पल कंपनी का आईफोन 15 सफेद रंग का कीमती 30,000/रू0 प्राप्त हुआ जिसमें आरोपी द्वारा नसीब डाट कॉम के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा खेलते एवं खिलाते हुये पाया गया जिसे समक्ष गवाहन जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button