अशोक चक्र से सम्मानित होंगे शुभांशु शुक्ला, 77वें गणतंत्र दिवस पर सेना के 70 जवानों को वीरता पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 70 जवानों को सम्मानित करने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 301 जवानों को मिलिट्री डिग्रियां भी दी जाएंगी। 77वें गणतंत्र दिवस की शाम सुरक्षा बलों के 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। छह जवानों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। तीन जवानों को कीर्ति चक्र, 13 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। एक जवान को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

301 जवानों को गैलेंट्री मेडल भी दिए जाएंगे। इनमें एक बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 44 सेना मेडल (गैलेंट्री), जिनमें से पांच मरणोपरांत दिए जाएंगे। छह नौसेना मेडल (गैलेंट्री) और दो वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) शामिल हैं।

कीर्ति चक्र से सम्मानित होंगे ये जवान

मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। मेजर अर्शदीप असम राइफल का हिस्सा हैं, जबकि नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा पैरामिलिट्री फोर्स और कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर वायुसेना में फ्लाइंग पायलट रहे हैं।

शौर्य चक्र विजेताओं के नाम

रैंक और नाम यूनिट/रेजिमेंट
लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
मेजर अंशुल बाल्टू JAK LI, 32 असम राइफल्स
मेजर शिवकांत यादव 5 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
मेजर विवेक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, 42 RR
मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह 11 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर 6 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
सूबेदार पी. एच. मोसेस 1 असम राइफल्स
लांस डफादार बलदेव चंद आर्मर्ड, 4 RR
राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई 3 असम राइफल्स
राइफलमैन धुर्बा ज्योति दत्ता 33 असम राइफल्स
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के नेवी
लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए नेवी
असिस्टेंट कमांडेंट विपिन विल्सन गृह मंत्रालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button