तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जघन्य हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विफल पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर में रविवार देर रात हुई जघन्य हत्या की घटना के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में तेलीबांधा थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विफल पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि रायपुर शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम नागरिक भयभीत और असहाय महसूस कर रहा है। लूट चोरी मारपीट छेड़छाड़ और हत्या जैसी घटनाएं रोजमर्रा की बात हो गई हैं, जिससे रायपुर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। इन घटनाओं पर नियंत्रण करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह असफल साबित हो रहा है।

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा की रायपुर शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नशे का अवैध कारोबार खुलेआम फल फूल रहा है, गैंगवार, हत्या और लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह स्पष्ट रूप से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। अपराधी बेखौफ हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। यदि सरकार ने तत्काल सख्त कदम नहीं उठाए तो हालात और भयावह हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा की रायपुर आज अपराधियों की गिरफ्त में है। हर दिन हत्या, लूट, चाकूबाजी और गैंगवार की खबरें सामने आ रही हैं। नशे के अवैध व्यापार ने पूरे शहर को खोखला कर दिया है और युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर धकेली जा रही है। पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो और शहर में कानून व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा की शहर में भय और दहशत का माहौल है। लूट, हत्या और गैंगवार आम बात हो गई है, जिससे नागरिकों का प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है। नशे का अवैध कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और जनता की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर आंदोलन करेगी। काँग्रेस नेताओ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जिस भी थाना क्षेत्र में इस प्रकार की जघन्य और गंभीर घटनाएं होंगी, वहां कांग्रेस पार्टी मौके पर पहुंचकर थाने के समक्ष प्रदर्शन करेगी और पुलिस प्रशासन को जगाने का काम करेगी। जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को हो फाँसी की सजा

रायपुर शहर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ यह जघन्य अपराध मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस अमानवीय कृत्य ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे दरिंदे को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न करे। इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में त्वरित सुनवाई कर जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को न्याय दिलाना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि ऐसे मामलों में कठोर और समयबद्ध कार्रवाई नहीं होगी तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक दोषी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। मासूमों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।इस दौरान कन्हैया अग्रवाल आकाश तिवारी सुनील कुकरेजा राकेश धोत्रे अजीत कुकरेजा दीपा बग्गा देवेंद्र यादव सत्यनारायण नायक प्रवीण चंद्राकर देवकुमार साहू अरुण जंघेल माधव छुरा सत्तू सिह नवीन चंद्राकर अनुराम साहू प्रकाश जगत अभिनय दुबे प्रदीप देवांगन अमित कोसरिया सागर दुलानी दीपक चौबे राज देवांगन नंद कुमार पटेल सुशांत दे राहुल इंदुरिया डोमेन्द्र दीप सोमन चटर्जी लक्ष्मण सेन बाबा मसीह हीरेंद्र देवांगन गावेश साहू विजय कुमार टंडन आसिफ मेमन नवीन लाजरस हर्षित जायसवाल ईश्वरी पाल देवेंद्र पवार मुन्ना मिश्रा नरेंद्र ठाकुर प्रीति सोनी दलजीत चावला सुरेश बाफना सजमन बाग कमल धृतलहरे ईश्वर चक्रधारी किशन बाजारी दिवाकर साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button