शनिवार को दान करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना लाभ की जगह हो जाएगा नुकसान

शनिवार के दिन विशेष रूप से शनिदेव की आराधना की जाती है। शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों को इस दिन पर शनिदेव की आराधना करना और उनसे संबंधित चीजोंं का दान करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन आपको किन चीजों के दान से बचना चाहिए।
न करें इन चीजों का दान
शनिवार के दिन नमक का दान करना शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही शनिवार को नुकीली और धारदार चीजों के दान से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों के दान से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जरूर करें इन चीजों का दानशनिदेव की कृपा के लिए आप शनिवार के दिन लोहे की चीजें, काली उड़द, और सरसों के तेल आदि का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही आप अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों व जरूरतमंद लोगों में अन्न व धन का दान भी कर सकते हैं।







