जिले के कैम्प उरसांगल क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप आर्म्स एम्युनेशन को सुरक्षा बलों ने किया बरामद

सुकमा : जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर मंगलवार को नवीन कैम्प उर्ससांगल से A+YP/coy 159 BN सीआपीएफ एवं जिला बल सुकमा की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम गोंदपल्ली एवं आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान मंगलवार को प्रातः ग्राम गोंदपल्ली के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलो को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे भारी मात्रा में डम्प सामाग्री जिसमें हथियार, विस्फोटक सामग्री सहित व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया। बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button