Aaj Ka Rashifal 2 December 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल

आज 2 दिसंबर, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज अखण्ड द्वादशी का व्रत किया जायेगा। आज रात 9 बजकर 8 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 52 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज भौम प्रदोष व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष राशि: आज आप धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है जिसके अच्छे रिजल्ट आपको भविष्य में देखने को मिलेंगे। आज सरकारी कामों को लापरवाही के कारण अधूरा न छोड़ें अन्यथा पेनाल्टी भी लग सकती है। इस राशि के जो लोग पार्टटाइम जॉब करना चाहते हैं उनके लिए लाभ के शुभ योग हैं। अपने ऑफिसीयल डाक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। आज अपनी भावनाओं को अपनी कमजोरी नहीं बनने देंगे। आज आप धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
वृष राशि: आपको मानसिक शांति मिलेगी
आज आपका दिन उत्तम है। आप जिस काम को पूरा करने का अथक प्रयास काफी दिनों से कर रहे थे वो आज पूरा हो जायेगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे वह आपकी बात को जरूर समझेगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा, आपके मन मुताबिक कार्य संपन्न होगा। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनको ट्रांसफर या प्रोमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि: मेहनत व एकाग्रता से अपने काम को करने का समय है
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने दोस्त की आर्थिक स्थिति में मदद करेंगे। आज पूरी मेहनत व एकाग्रता से अपने काम को करने का समय है, आपके काम में जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से, आपके मन में रचनात्मक कार्य करने की इच्छा होगी। लवमेट आज आप डिनर पर जायेंगे। अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। आज आप किसी इम्पोर्टेन्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 7
कर्क राशि: आप किसी जरूरतमंद की सहयता करेंगे
आज आपका दिन खुशी के पल लेकर आया है। आप किसी जरूरतमंद की सहयता करेंगे, आपको खुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के फ़ील्ड से जुड़े हैं उनको आज अपने कोच से ज्यादा सीखने का मौका मिलेगा। आज आप साहसिक कार्य करेंगे जिसमे आपकी सराहना होगी। आपके दैनिक कार्यों को पूरा करने में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज लोगों के साथ बदलते संबंधों को समझने की कोशिश करेंगे। आज आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जुनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 3
सिंह राशि: स्टूडेंट्स को आज अच्छी खबर मिल सकती है
आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आपके विवेक से आपका काम बन जायेगा। आज किसी काम में पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीको में सुधार होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। इस राशि के जो छात्र हैं वो आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपकी व्यस्तता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखें। आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को आज अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
कन्या राशि: दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान हो जायेगा। पुरानी बातों को भूलकर नयी बातों की तरफ ध्यान देंगे। आज भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर परिजनों के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। आज आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सोचेंगे। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक- 3
तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा
आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा । बच्चों के सक्सेस से खुशी मिलेगी और बच्चों में भी कॉन्फिडेंस बना रहेगा । अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की पूजा पाठ के लिए निकालें, आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। आज के दिन करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा । कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि: आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है
आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। ऑर्गेनिक फूड का बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ मिलेगा। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा आज सामाजिक कार्य करेंगे। काफी दिनों से परिवार में चल रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। मंदिर में पुष्प अर्पित करें, सब अच्छा ही अच्छा होगा । अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 5
धनु राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज शाम आप दोस्त के घर डिनर के लिए जाएंगे जहां हंसी खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आज आप काम को समय से पूरा करने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, काम आसान और सरल हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में इजाफा होगा , पार्टी में आपको उच्च पद भी मिल सकता है।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 1
मकर राशि: पॉजिटिव अप्रोच आप को मजबूत बनाए रखेगा
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को बिजनेस शुरू करना है, उनको घरवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कुछ छिपे विरोधी अपने काम में अड़चन डाल सकते हैं, परंतु आपका पॉजिटिव अप्रोच आप को मजबूत बनाए रखेगा और काम में आपको सफलता मिलेगी। मौसम के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है अपना और अपने जीवन साथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें। शाम को तेल का दीपक दरवाजे के बाहर जलाएं आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
कुम्भ राशि: तरक्की और खुशहाली
आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी आप काम के नए टारगेट बनाएंगे । कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंटस को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से सीखने में सहायता मिलेगी। आपकी वजह से किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात का आप ख्याल रखेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
मीन राशि: कार्यों में सफलता
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आपको इंटरव्यू देने जा रहे हैं आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं । आर्थिक स्थिति में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने से आपकी परेशानी कम हो जाएगी। न्यूरो प्रॉब्लम से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं, आपको जल्द ही राहत मिलेगी। इस राशि के जिन लोगों का इंटरव्यू है उनकी जॉब के योग है। आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 7






