दिसंबर में कब रखा जाएगा सफला एकादशी का व्रत? एक क्लिक में जानें डेट से लेकर सबकुछ

सफला एकादशी हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व रखती है। यह एकादशी हर साल पौष महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सभी काम सफल होते हैं और उसे जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल यह व्रत किस दिन पड़ रहा है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

puja thali aarti(3)

सफला एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में पंचांग को देखते हुए 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा।

सफला एकादशी का महत्व सफला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है और काम में आ रहीं सभी बाधाएं दूर होती हैं। शास्त्रों के अनुसार, जो साधक सफला एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें हजारों सालों की तपस्या के बराबर फल मिलता है। साथ ही इसका पालन करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

पूजा विधि 

  1. व्रत से एक दिन पहले दशमी तिथि की शाम को सात्विक भोजन करें।
  2. एकादशी की सुबह स्नान करके हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  3. भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
  4. उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, और तुलसी दल अर्पित करें।
  5. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  6. केला, मिठाई और पंचामृत का भोग लगाएं।
  7. ध्यान रखें कि एकादशी पर चावल का सेवन पूरी तरह से वर्जित है।
  8. इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
  9. अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर शुभ मुहूर्त में ब्राह्मणों को भोजन कराकर और दान देकर व्रत का पारण करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button