वन विभाग कवर्धा की बड़ी कार्रवाई: 20 एकड़ वन भूमि अतिक्रमणकर्ताओं से मुक्त, भूमाफियाओं में दहशत

पंडरिया : वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए वन विभाग कवर्धा ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया और लगभग 20 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। वन क्षेत्र को सुरक्षित और संरक्षित रखने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई निखिल अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी,कवर्धा के निर्देशन एवं सुयश धर दीवान, उपवनमंडलाधिकारी,पंडरिया के मार्गदर्शन में की गई। संयुक्त वन प्रबंधन समिति कोदवा के प्रस्ताव एवं ग्रामीणों के सहयोग से यह अभियान आयोजित किया गया। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया (पूर्व) महेन्द्र कुमार जोशी ने किया।

कार्रवाई दिनांक 07 नवंबर 2025 को वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के अंतर्गत कोदवा परिसर स्थित कक्ष क्रमांक पी.एफ. 519, रकबा 8.330 हेक्टेयर अर्थात लगभग 20 एकड़ वन भूमि पर किया गया। वन विभाग की जांच में पाया गया कि 04 व्यक्तियों द्वारा इस भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। तुरंत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर विभाग ने अवैध कब्जे को हटाया और पूरी भूमि को पुनः वन विभाग के अधिकार में लिया।

अभियान के दौरान संयुक्त वन प्रबंधन समिति कोदवा,स्थानीय ग्रामीणों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में देवनाथ सिंह सिदार,तरूण वर्मा, सुश्री अनामिका वर्मा (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल),विलास कुम्भकार सहित वनपाल एवं वनरक्षक शामिल रहे। वन विभाग ने स्पष्ट कहा है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button