छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों के तबादले: कई अधिकारियों को नए दायित्व, देखें लिस्ट…..

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। दो अलग-अलग आदेशों में कुल 15 IFS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना और दायित्व परिवर्तन किए गए हैं।

7 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसारः
•प्रेम कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
•संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज संघ का कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

पूर्व में जारी आदेश में किए गए अन्य प्रमुख तबादलेः

•राजेश कुमार चतुर्वेदी को सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड से हटाकर, मुख्य वन संरक्षक (प्राधिकृत), कोरबा तथा अहि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना मंडल, कोरबा नियुक्त किया गया है।

•एसएन बैजलवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन संरक्षण) तथा सचिवालय, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

•डॉ. जी. मैकटो (2006 बैच) को प्रमुख वन संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन), नवा रायपुर बनाया गया है।

•महेन्द्र बी. को प्रमुख वन संरक्षक (जीव एवं जैव विविधता संरक्षण), नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

•एम. मणिवेल्ला को प्रमुख वन संरक्षक (प्राधिकृत), दुर्ग तथा अहि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना मंडल, दुर्ग नियुक्त किया गया है।

•मनोज कुमार पाण्डेय को प्रमुख वन संरक्षक (प्राधिकृत), बिलासपुर बनाया गया है।

इन तबादलों को राज्य के वन प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारी जल्द ही अपने नवीन दायित्वों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button