छत्तीसगढ़ में पैदा हुआ ‘जलपरी’ जैसा बच्चा, नाक और हार्ट विकसित, नीचे का हिस्सा देख डॉक्टर भी हैरान

धमतरी: जिला अस्पताल धमतरी में एक 28 साल की महिला ने जलपरी जैसा एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर जलपरी की तरह आपस में जुड़े थे। बच्चे का जब जन्म हुआ तो डॉक्टर-नर्स हैरान रह गए। जन्म के तीन घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
तीन घंटे के बाद बच्चे की हुई मौतबुधवार को 12.30 बजे बच्चे का जन्म हुआ और तीन घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। उनका वजन सिर्फ 800 ग्राम था। डिलवरी के बाद लाइफ सपोर्ट में रखे थे। ज्यादातर ऐसे बच्चों का जीवन अधिक समय का नहीं होता। डाक्टर इसे छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का दूसरा केस बता रहे हैं। लडक़ों में यह स्थिति लड़कियों की तुलना में तीन गुना ज्यादा देखी जाती है। इस तरह के केस में अधिकांश शिशु मृत होते है। वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश की एक महिला ने देश के पहले जलपरी शिशु को जन्म दिया था, लेकिन यह शिशु सिर्फ 10 मिनट तक ही जीवित था।







