खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह पहुंचे एन.एम.डी.सी,बचेली एवं किरंदुल

दंतेवाड़ा : अध्यक्ष खनिज विकास निगम सौरभ सिंह एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे,विधायक चैतराम अटामी एवं जिलाघ्यक्ष संतोष गुप्ता ने पुष्पगुच भेंट कर आत्मीय स्वागत किया | तत्पश्चात बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच नवरात्री के पावन अवसर पर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना किया | इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोनित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं श्रद्धेय दीनदयाल जी के जीवनी पर प्रकाश डाला |

अध्यक्ष खनिज विकास निगम सौरभ सिंह ने एन.एम.डी,सी प्रबंधन बचेली एवं किरंदुल पहुँच,परियोजना के पदाधिकारियों से मुलाकात कर समीक्षा बैठक किया इस दौरान विधायक चैतराम अटामी,भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष,सुमित सरकार ,मंडल अध्यक्ष बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,नगर पालिका अध्यक्ष बचेली राजू जायसवाल,नगर पालिका उपाध्यक्ष बचेली सतीश प्रेमचंदानी,भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद धनसिंग नाग,पार्षद दीपक सरकार,नीलेश पाटले,सूरज जायसवाल उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button