नवरात्रि के प्रथम दिवस उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन किये

दंतेवाड़ा  :  नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री व दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच दर्शन किये एवं प्रदेश की खुशहाली व सुखसमृद्धि की कामना की | तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव व प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मेनका डोबरा में जिला प्रशासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बस्तर ओलिम्पिक 2025 के प्रथम खिलाडी का पंजीयन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए | कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप भाजपा कार्यालय चितालंका पहुंचे | कार्यालय आगमन पर भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक चैतराम अटामी एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया |

इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में आयोजित जी एस टी 2.0 रिफॉर्म बैठक एवं प्रबुद्धजन सम्मलेन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं नवरात्री के प्रथम दिवस पर जी एस टी के नए दरों से होने वाले फायदे के बारे में चर्चा किया | उप मुख्तमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा कर प्रदेशवासियों को नवरात्री के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, बाढ़ के कारण प्रभावित हुए नगरपालिका दंतेवाड़ा को 05 करोड़ रुपये का सहायता राशि देने की घोषणा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की |

देश में आज से नवरात्री पर लागु नए जी एस टी दर से दैनिक उपयोग,निर्माण सामग्री एवं ऑटोमोबाइल जैसे अन्य उपकरणों के दाम के सस्ते होने से जनता को होने वाले फायदे पर चर्चा कर निर्णय हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया | शारदीय नवरात्री के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय चितालंका में नमो पदयात्री सेवा केंद्र बनाया गया हैं माई जी के दर्शन में आये पदयात्रियों के लिये भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गयी हैं जिसका शुभआरम्भ एवं पदयात्रियों के सुविधा हेतु पेयजल तथा फल वितरण वाहन को झंडा दिखाकर रवाना उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने किया | इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थ्ति हुए |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button