रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 07 जुआड़ी रंगेहाथ पकड़ाए

सक्ती: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा अवैध जुआ/सट्टा तथा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदशन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा हैं* कि आज दिनांक 18.09.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम भेड़ापाली में रोड किनारे कुछ जुआड़ियान तासपत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के गवाहान के उपस्थिति में विधिवत रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये तथा मौके पर जुआड़ियान जुआडियान 01 राजेश कुमार यादव पिता रामनाथ उम्र 38 साल साकिन भेडापाली, 02 मनहरण सिदार पिता स्व इतवार सिंह उम्र 40 साल साकिन भेडापाली, 03 प्रेम सिंह सिदार पिता सुरूती सिदार उम्र 20 साल साकिन अंजेरीपाली, 04 ठाकुर सिंह सिदार पिता मिट्टू लाल उम्र 35 साल साकिन पुजेरीपाली, 05 फुलचंद पटेल पिता मनीराम उम्र 30 साल साकिन सकरेलीकला, 06 महेन्द्र पटेल पिता स्व खेदू राम उम्र 33 साल साकिन सरवानी, 07 दिलहरण पटेल पिता स्व. फिरतु राम उम्र 35 साल सरवानी सभी थाना सक्ती का जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये। जिनके फड़ एवं पास से नगदी रकम 3880₹, 04 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल कीमती 40,000₹, 02 नग मोटरसायकल कीमती 60,000 ₹, कुल जुमला कीमती 103880₹ तथा 52 पत्ती ताश, चटाई, अधजला मोमबत्ती को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से गिरफ़्तारी कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि रामकुमार, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन व प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button