छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग आज से प्रारंभ

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 के अंतर्गत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया कल 13 सितम्बर से प्रारंभ की जा रही है. इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर निर्धारित की गई है. मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 938 सीटें खाली हैं.

मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में पहले चरण के प्रवेश के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया रूक गई थी. अब शनिवार से दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो रही है. इस बार प्रत्येक चरण में विद्यार्थियों को नया पंजीयन करना होगा. पंजीयन 17 सितंबर और प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तिथि 18 सितंबर रखी गई है. यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी.

इसके अतिरिक्त पहले से प्रवेशित छात्रों को अपग्रेडेशन का विकल्प भी प्रदान किया गया है. चिकित्सा शिक्षा आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी, रिक्त सीटों की सूची एवं अन्य विवरण निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. विस्तृत समय सारिणी एवं सीट आवंटन की प्रक्रिया, राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति द्वारा नवीन कार्यक्रम जारी करने के पश्चात प्रकाशित की जाएगी. सीटों का आवंटन पूरी तरह प्रावीण्यता के आधार पर राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति द्वारा किया जाएगा.
 

3 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी सीटें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) मेडिकल असेसमेंट एवं रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) से प्राप्त अनुमति पत्रों के आधार पर तीन मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा सत्र 2025-26 में एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोत्तरी की गई है. चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भिलाई तथा अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च भिलाई में 50-50 सीटों की वृद्धि हुई है. इसी तरह शंकराचार्य कॉलेज की सीट 150 से बढ़कर 200 तथा अभिषेक मिश्रा मेमोरियल कॉलेज की सीट 100 से बढ़कर 150 हो गई है. श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर में 100 सीटों की वृद्धि हुई है. अब यहां मेडिकल की सीटें 250 हो गई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button