मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा प्रवास पर, नगर पंचायत दाढ़ी में करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बेमेतरा :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला बेमेतरा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे नगर पंचायत दाढ़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:25 बजे नगर पंचायत दाढ़ी आगमन प्रस्तावित है। इसके पश्चात वे दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेंगे और जिले को ₹102.67 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

इनमें ₹66.91 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹35.76 करोड़ की लागत से 22 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, स्वागत एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button