हरियाली तीज के दिन इन चीजों का करें दान, मिलेगा सुखी जीवन का आशीर्वाद!

वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 27 जुलाई को हरियाली तीज है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां गंगा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही भगवान शिव के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है।

हरियाली तीज के दिन दान करने से व्रती पर महादेव की कृपा विशेष बरसती है। इसके लिए हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान अवश्य करें। अगर आप भी सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।

इन चीजों का दान करें

  1. अगर आप भौतिक सुखों में वृद्धि पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद शुक्र से संबंधित चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, चीनी, नमक, सफेद वस्त्र आदि चीजों का दान कर सकती हैं। इन चीजों के दान से शुक्र देव की कृपा आप पर बरसेगी।
  2. अगर आप मनचाही मुराद पाना चाहती हैं, तो हरियाली तीज के दिन दूध, दही, पोहा, चीनी आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा साधक पर बरसती है।
  3. न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद काले तिल, उड़द दाल, छाता, चमड़े के जूते और चप्पल आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से शनिदेव की कृपा साधक पर बरसती है।
  4. हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद चने की दाल, बेसन, केला, पपीता, पीले रंग के वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
  5. इसके अलावा, व्रती हरियाली तीज के दिन साबुत मूंग, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का भी दान कर सकती हैं। इन चीजों के दान से कारोबार की परेशानी दूर होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button