रूस के भीषण हमले के बाद नरम पड़े जेलेंस्की के तेवर, अब पुतिन को दिया खास ऑफर

नई दिल्ली : यूक्रेन के कई हिस्सों पर रूस के जोरदार हमले के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का मिजाज बदलने लगा है। जेलेंस्की ने रूस की तरफ सीजफायर का हाथ बढ़ाया है। जेलेंस्की का कहना है कि वो अगले हफ्ते युद्धविराम पर बातचीत कर सकते हैं।
दरअसल यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने जेलेंस्की को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कई मुद्दे शामिल हैं। जेलेंस्की का कहना है कि उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों पर भी तेजी से काम कर रही है।
जेलेंस्की ने क्या कहा?बीती शाम देश को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “रूस फैसला लेने से कतरा रहा है। सीजफायर करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। लंबे समय की शांति स्थापित करने के लिए एक आधिकारिक बैठक बेहद जरूरी है।”
रूस की शर्त के सामने नहीं झुका यूक्रेन
दरअसल सीजफायर की शर्त में रूस ने यूक्रेन के सामने कई बड़ी मांगें रख दी हैं, जिसमें रूस के द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को भी सौंपने की बात कही गई थी। यूक्रेन ने रूस की सभी मांगों को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।







