कांग्रेस के पार्षद पर दुष्कर्म का जुर्म दर्ज

जांजगीर-चांपा :  जिले की अकलतरा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल पर रेप की FIR दर्ज हुई है। अकलतरा की महिला ने पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। विजय खांडेल, अकलतरा नपा में वार्ड 16 का पार्षद है, जो FIR के बाद फरार हो गया है, जिसकी अकलतरा पुलिस तलाश कर रही है।

महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि, पार्षद विजय खांडेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। 3 साल से पार्षद विजय खांडेल टालते आ रहा है। विजय खांडेल, शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। पार्षद विजय खांडेल शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर रहा था।

इसके बाद महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button