ईशान किशन ने एक ही पारी में बनाए दो रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ईशान किशन का बल्ले से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपनी 32 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी के दम पर एक ऐसा कारनामा किया जिसमें वह पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। ईशान किशन जो लंबे समय तक टीम इंडिया के स्क्वॉड से बाहर रहे उनकी साल 2026 में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद फिर वापसी हुई थी, जिसमें ईशान ने इस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाने के साथ अपनी जगह पक्की कर ली जिसमें उनके बल्ले से कई शानदार मैच विनिंग पारियां देखने को मिली। अब ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
ईशान किशन ने 37वें मैच में सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन पहला मुकाबला खेलने के बाद अगले दो मैच में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर हो गए थे। इसके बाद चौथे मैच में उनकी वापसी तो हुई लेकिन बल्ले से कोई खास कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो सके। ईशान किशन ने 5वें मैच में जब दूसरे ही ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने एक छोर से पारी को संभाला और फिर कप्तान अय्यर के मैदान पर आने के बाद उनके साथ मिलकर तेजी के साथ रन बनाए। ईशान किशन ने इस मैच में सिर्फ 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी, जिसमें उनके बल्ले से इस मुकाबले में 32 गेंदों में 61 रनों की पारी देखने को मिली। इसी के साथ ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया, जिसमें उनके बल्ले से साल 2026 में अब तक कुल 1220 रन देखने को मिले हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे।
टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- ईशान किशन – 1220 रन (साल 2026)
- सूर्यकुमार यादव – 1164 (साल 2022)
- अभिषेक शर्मा – 1153 रन (साल 2026)
- अभिषेक शर्मा – 859 रन (साल 2025)
- संजू सैमसन – 810 रन (साल 2026)
T20I में ईशान ने बने 2000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में अपनी 61 रनों की पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। ईशान इसी के साथ सबसे कम गेंदों में 2000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले तीसरे भारतीय भी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने 1345 गेंदों में यह कारनामा किया है। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर 1024 गेंदों के साथ अभिषेक शर्मा तो वहीं 1164 गेंदों के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।







