कलेक्टर देवेश कुमार पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा,मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

 

सुकमा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने आज मंगलवार को विकासखण्ड कोंटा में स्थित चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों, परिजनों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उल्टी-दस्त और डेंगू-मलेरिया जैसे बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंदगी फैलाने वालों और गुटखा व तम्बाकू खाने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाये। कलेक्टर ने चिकित्सालय मे निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सकों, अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर अस्पताल में उपस्थित रहने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा मे मरीजो के बढ़ते संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन कांउटर के विस्तार एवं ऑपरेटरो की संख्या में वृद्धि करने कहा। उन्होंने अस्पताल में मरीजो की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्र में दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर मे वर्तमान मे प्रक्रियाधीन निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर निर्माण एजेंसीयों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल की सफाई दुरुस्त कराने एवं कैम्पस को स्वच्छ बनाने पर खासा ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के विलम्ब से आने की प्रवृत्ति पर भी लगाम कसने और नहीं मानने वालों पर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को रोगियों के हित में और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने एस.एन.सी.यू. एवं अति आवश्यक अन्य विभागों में विद्युत कटौती के दौरान पॉवर बेक-अप की वैकल्पिक व्यवस्था करने कहा जिससे भर्ती मरीजों के चिकित्सकीय कार्य प्रभावित ना हो। उन्होंने पैथोलैब में शासन द्वारा निर्धारित समस्त जांच सुनिश्चित करने कहा ताकि मरीजों को बाहर भटकना ना पड़े। उन्होंने डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुधारने के संबंध में संबंधित चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केन्द्र निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चो के माताओ को भी आवश्यकतानुसार प्रोटीन डाईट देने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएमओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button