एनएमडीसी भर्ती परीक्षा हेतु किरन्दुल बीआईओपी स्कूल में प्रारम्भ हुआ कोचिंग

किरन्दुल : एनएमडीसी भर्ती परीक्षा के लिए गुरुवार किरंदुल बीआईओपी स्कूल में जिला प्रशासन की मदद से कोचिंग का शुभारंभ किया गया। युवाओं में काफी उत्सुकता देखने को मिला साथ ही कोचिंग के प्रथम दिन ही लगभग 300 से अधिक बच्चों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया।नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा कोचिंग प्रारंभ कराने के लिए दंतेवाडा कलेक्टर कुणाल दुदावत का धन्यवाद किया साथ ही एनएमडीसी के द्वारा भवन उपलब्ध कराने के लिए परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही का भी आभार व्यक्त किया एवं कोचिंग प्रारंभ होने के पूर्व दंतेवाडा से आए लक्ष्य के शिक्षक गण , नगर पालिका अध्यक्ष,सीएमओ शशिभूषण महापात्र,थाना प्रभारी संजय यादव,एनएमडीसी के अधिकारी,युवाओं को लेकर मीटिंग की गई जो कि सार्थक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button