दंतेवाड़ा जिले में प्रारंभ हुआ 45 दिवसीय स्टॉप डायरिया कैम्पेन

दंतेवाड़ा : राज्य शासन से जारी दिशा निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में एक साथ स्टॉप डायरिया कैम्पेन की शुरुआत हुई।इसी तारतम्य में जिला दन्तेवाड़ा में दिनांक 16 जून सोमवार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा डॉ. अजय रामटेके द्वारा जिला कार्यालय से स्टाप डायरिया रथ को हरी झण्डी दिखा कर शुभारंभ किया गया।यह केम्पेन जिले में मौसमी बिमारियों में प्रमुख डायरिया से बचने एवं ग्रसित होने पर उचित प्रबंधन हेतु जन जागरूकता एवं जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को विशेष तौर पर कवर करते हुए जिंक की गोलिया व ओआरएस के पैकेट का विकल्प घर-घर जाकर किया जावेगा। इस कैपेन का लक्ष्य डायरिया जैसी बिमारियों जिसमें निर्जलीकरण के कारण ज्यादातर 5 वर्ष से छोटे बच्चों की मृत्यु हो जाती है उसे रोकना है। इस कार्यलय के अंतर्गत जिले में 32888 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। जो आगामी 45 दिवस में मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जानकर प्रभावित बच्चों को दवा वितरण किया जावेगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button