एसएसपी ने 26 एएसआई समेत 119 पुलिस कर्मियों का किया ट्रांसफर

दुर्ग : दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षक शामिल हैं। इन तबादलों में कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।











