छत्तीसगढ़: वन विभाग के अधिकारी से बदसलूकी और मारपीट, बालोद पुलिस ने ट्रक चालक को दबोचा

 बालोद : छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने वन विभाग के अधिकारी के साथ अश्लिल गाली गलौज और मारपीट किया था। इसी के साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

नाका पार कर फरार हुआ ट्रक ड्राइवर

यह पूरा मामला डौंडी नगर पंचायत के पास का है। बताया जा रहा है कि खनिज विभाग और वन विभाग के अधिकारी कांकेर जिले के कच्चे के वनोपज नाका में रात के दौरान ड्यूटी कर रहे थे और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच रात लगभग 1 बजे ट्रक ड्राइवर अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए नाका को पार कर फरार हो गया।

बैरियर प्रभारी के साथ की गाली गलौज और मारपीट

इसके बाद वन कर्मचारियों ने उसका पीछा किया और डौंडी नगर पंचायत के पास उसे रोक लिया। गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर ट्रक ड्राइवर ने कच्चे नाका के बैरियर प्रभारी घनश्याम तारम के साथ अश्लिल गाली गलौज और मारपीट किया।

शिकायत के बाद ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी ने इसकी शिकायत डौंडी थाने में किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही आगे की जांच शुरु कर दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button