जशपुर मे फ़िल्म “पुष्पा द राइजिंग” की तर्ज पर बेशकीमती चन्दन के वृक्षों की चोरी

जशपुरनगर :  शहर मे इन दिनों चन्दन के वृक्ष की चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बात शनिवार रविवार के दरमियानी रात की है जब दयानन्द रवानी का पूरा परिवार एक शादी समारोह मे गया हुआ था, मौका पाकर चोरों ने दयानन्द रवानी के बाड़ी मे स्थित बेशकीमती चन्दन के पेड़ों को काट लिया। उल्लेखनीय है कि पेशे से शिक्षक दयानन्द रवानी पर्यावरण प्रेमी भी हैं और उन्होंने अपने बाड़ी मे चन्दन के कई पेड़ लगा रखे हैं। चोरों के मंसूबे पर तब पानी फिर गया जब दयानन्द रवानी आधी रात को शादी समारोह से घर लौट आये, उन्हें आता देखकर चोर सकपका गए और काटे गए चन्दन के पेड़ को छोड़कर भाग खड़े हुए। ज्ञात हो कि दयानन्द रवानी का मकान कलेक्टरेड परिसर के ठीक पीछे स्थित है ऐसे मे बीच शहर मे चन्दन चोरी जैसी घटना अपने आप मे कई सवाल खड़े करता है।

पूर्व मे भी हो चूका है चन्दन वृक्ष की चोरी का प्रयास
दयानन्द रवानी ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी उनके बाड़ी से चन्दन के पेड़ों की चोरी हुई थी। मामले मे पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद कल एक बार फिर उनके बाड़ी से बेशकीमती चन्दन के पेड़ों की चोरी का प्रयास किया गया।

जशपुर का मौसम चन्दन वृक्ष के अनुकूल
जशपुर का मौसम गर्म और शुष्क जलावायु से परिपूर्ण है। चन्दन के पेड़ के लिए 21 से 32 डिग्री का तापमान बहुत ही आदर्श होता है, वैसे भी चन्दन के पेड़ की खासियत है कि ये 5 से 50 डिग्री के तापमान मे भी आसानी से जीवित रह जाते हैं।

जशपुर मे चन्दन चोरी के मामले मे फिल्मस्टार अल्लू अर्जुन का बड़ा हाथ
सन 2021 मे दक्षिण भारत मे एक फ़िल्म आयी थी जिसका नाम “पुष्पा द राइजिंग” था, जो कि मुख्य रूप से बेशकीमती चन्दन की तस्करी पर आधारित थी। फ़िल्म मे मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन थे जिन्होंने पुष्पा का किरदार निभाया था। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। यह भी एक इत्तेफाक है कि जशपुर मे 2021 के बाद से चन्दन चोरी के मामलों मे बढ़ोतरी हुई है और शहर और आसपास के क्षेत्रों मे चन्दन चोरी के कई मामले देखे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button