नगरपालिका किरन्दुल में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

किरन्दुल : किरन्दुल नगरपालिका परिषद में शुक्रवार समाधान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक शांति मिड्यामी द्वारा विभागीय योजना की जानकारी उपस्थित जनो को दी गई।साथ ही मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रुबी शैलेन्द्र सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता,उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान,पार्षदगण अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाकर रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया।







