रांका मे धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती : विधायक साहू बोले- वे संत ही नहीं बल्कि महान विचारक और समाज सुधारक थे

बेमेतरा : जिले के ग्राम रांका में आयोजित दो दिवसीय संत कबीर प्राकट्य उत्सव मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू शामिल हुए l उन्होंने कहा कि, संत कबीर की वाणी हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैं। कबीर दास जी ने मध्यकालीन भारत के सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने दोहों, विचारों और जीवनवृत्त से तत्कालीन सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में क्रांति का सूत्रपात किया। वे संत होने के साथ ही महान विचारक व समाज सुधारक भी थे।

सामाजिक कुरीतियों पर उन्होंने कुठाराघात किया

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश ने कहा कि, कबीर दास जी ने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय का संदेश दिया। यह बात उनके दोहों से साफ झलकती है कि उन्होंने अपने दोहों के जरिए जीवन में कई सीख दी है। श्री साहू ने कहा कि सदगुरु कबीर जी के दिव्य वाणी का प्रकाश आज भी हमें समस्याओं के अंधेरे से निकालकर समाधान के प्रकाश में ले जाता है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य गौकरण साहू ने कहा कि, संत कबीर जी ने मध्यकालीन भारत के तत्कालीन समाज में व्याप्त अंधविश्वास, रूढ़िवाद, पाखण्ड का घोर विरोध किया। कबीर दास जी ने उस काल में भारतीय समाज में विभिन्न धर्मों और सामाजिक लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम मे जनपद सदस्य राजा गौकरण साहू जी, हेमनाथ साहू सरपंच कुरूद, उपसरपंच राका विनय साहू, चोवा राम साहू ,शत्रुध्न साहू, रजत यदु ,श्याम लाल साहू ,खेदु राम साहू, दाऊ राम साहू, खोर बाहरा साहू प्रमोद साहू सहित समस्त ग्रामवासी जनप्रतिनिधिगण कबीर पंथ के अनुयायी उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button