केरल और मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

मुंबई: दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है और अगले तीन दिनों में इसके मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में तटीय कोंकण और मुंबई में पिछले दो दिनों से मानसून से पहले भारी बारिश हो रही है। रविवार देर रात भारी बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर और मुंबई के आसपास के इलाकों और उपनगरीय इलाकों के लिए ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

रेड अलर्ट जारी:- मौसम विभाग द्वारा जारी पोस्ट के अनुसार, “अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई और उपनगरीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है  इससे पहले 23 मई को मुंबई में हल्की बारिश हुई थी, जबकि आईएमडी ने भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, “आज शहर में ‘भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने’ की संभावना है।”

ठाणे में भारी बारिश के चलते हुआ नुकसान:- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी-वाड़ा मार्ग पर गुरुवार को भारी जाम लग गया। बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण सड़क की सतह को काफी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और यातायात की गति काफी धीमी हो गई है। सड़क निर्माण कार्य के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है। यातायात जाम करीब 7 से 8 किलोमीटर तक फैल गया है, जिससे कई यात्री चार घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।

इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा के कोरापुट जिले में 24 वर्षों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की और कहा कि अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। मोहंती ने कहा, “अगले कुछ दिनों में ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहले ही दस्तक दे चुका है और हमारे राज्य में प्री-मानसून वर्षा सक्रिय है। चक्रवाती परिसंचरण बनने जा रहा है। कल ओडिशा के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश होगी और यह अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि भारी बारिश की आशंका के चलते कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button