आने वाले समय में सफाई की चिंता को लेकर बैठक तो क्या मान लें की पानी की समस्या यथावत रहेगी-दीप्ति दुबे

रायपुर : कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रही दीप्ति दुबे ने आज ब्राह्मण पारा के आमा पारा, अवधिया पारा, धोबी पारा, सतबिहिनीय मंदिर एवं अन्य क्षेत्रों में दौरा कर देखा जहां पानी की किल्लत कई दिनों से चल रही है ,,लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है साथ ही हुआ सड्डू चगोरा भाटा ,पंजाबी कॉलोनी, टेगोर नगर सहित कई इलाकों में  समस्या यथावत है ,,इस बीच नगर निगम जल भराव के तैयारी कर रही है पेयजल की आधी अधूरी तैयारी से जनता के मन में यह भाव आ गए हैं की क्या वह अब पानी के समस्या के बारे में सोचना छोड़ दें,,, लगभग 14 से ज्यादा वार्ड में पेयजल समस्या पर निगम गंभीर न होकर टैंकर चलाने और लाइट गोल करने को अपनी उपलब्धि मान रही है तो अलग बात है,, अन्यथा जिन क्षेत्रों से पाइपलाइन से पानी देने या समस्या के निराकरण करने की बात कही गई थी वहां से कोई रिजल्ट नहीं मिला जबकि सुशासन तिहार से लेकर सभी स्थानों पर कुछ वार्ड के पार्षद एवं जनता को विधायक महापौर जलकर समिति के अध्यक्ष आयुक्त सभी लोगों से उम्मीद थी कि उनके पेयजल संकट दूर होंगे।जनप्रतिनिधियों ने किसी को एक सप्ताह का समय दिया था किसी को तीन दिन में समस्या का समाधान होने की बात कही थी और तो और सुशासन में तो मंत्री ने स्पॉट में ही समस्या के समाधान की बात कही थी,, वह सब बातें छोड़कर अब नाले नाले की सफाई की दिशा में निगम लग गई है तो जनता से वह कह दे कि कृपया पानी की समस्या के बारे में बात करना बंद कर दें ताकि जनता को यह स्पष्ट हो जाए कि उन्हें पेयजल संकट के बारे में निगम से कोई उम्मीद नहीं बची। उक्त अवसर पर छाया पार्षद मनोज सोनकर, वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा, विमल मिश्रा, आकाश सोनी, रवि शर्मा एवं अन्य जन उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button