विजय कुमार पाण्डे ने संभाला जांजगीर-चांपा एसपी का पद, बेहतर पुलिसिंग का दिया संदेश

जांजगीर-चांपा :  जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डे (आईपीएस) ने आज दिनांक 17 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

पदभार ग्रहण के पश्चात श्री पाण्डे ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और सभी को जिले में प्रभावी एवं जनहितकारी पुलिसिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री पाण्डे ने जिले के पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया तथा विगत दिनों बस्तर क्षेत्र में नक्सल ऑपरेशन के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए। उन्होंने पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की बात कही।

श्री पाण्डे इसके पूर्व एसटीएफ बघेरा में पदस्थ थे। वे वर्ष 2000 बैच के डायरेक्ट डीएसपी हैं। उन्होंने रायपुर में परिवीक्षा अवधि के बाद एसडीओपी बेमेतरा, किरंदुल, सीएसपी राजनांदगांव, एएसपी बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर तथा दुर्ग एसपी रेडियो जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, डीएसपी अजाक जितेंद्र खूंटे, डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर, एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार, एसडीओपी जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, स्टेनो राजेंद्र श्रीवास्तव, एएसआई अश्वनी राठौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button