एक राष्ट्र- एक चुनाव के विषय में दोरनापाल मंडल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ

सुकमा : एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जिले के दोरनापाल मंडल में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी नगरी निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद। सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य पंच सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस संगोष्ठी पर सुकमा भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। एवं नागरिकों से सुझाव भी लिया। धनीराम बारसे ने कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को मजबूती मिलेगी एवं संसाधनों का सही उपयोग हो सकेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का यह मानना है कि राजनीति भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एवं देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।संगोष्ठी कार्यक्रम के जिला प्रभारीविश्वराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर इसकी आवश्यकता पर संगोष्ठी की।उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास की गति थमती है कार्य बाधित होते हैं। वही भाजपा दोरनापाल मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया की नगरी निकाय दोरनापाल में नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक की अध्यक्षता में हमने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पारित कर दिया है।
एक राष्ट्र एक चुनाव के संगोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक,जिला पंचायत सदस्य एवं महामंत्री कोरसा सन्नू, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, जनपद अध्यक्ष कोंटा कुसुम लता क़वासी , ने भी सभा को संबोधित किया। संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने किया, एवं आभार व्यक्त बलिराम नायक ने किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रस्ताव पारित करेंगे एवं जनता के बीच जाकर इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माड़े बारसे,जिला मंत्री एवं जनपद सदस्य मड़कम भीमा,जिला मंत्री उपेंद्र सिंह चौहान, टी विजेंद्र,कोंटा मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी,छिंदगढ़ मंडल अध्यक्ष चिरंजीवी, तोंगपाल मंडल अध्यक्ष आयताराम,पूर्व मंडल अध्यक्ष जी साईं रेड्डी,रमेश यादव, जनपद सदस्य आयताराम मांडवी,क़वासी जानकी, सविता पंडा,पार्षद कोसी ठाकुर,शेखर सायतोड़े,सोढ़ी मंगली,सोढ़ी मंगी, दुलाल शाह, हरिराम यादव,जीतेन्द्र बघेल, मनीराम नायक,ललिता मीडियम, गीता मिडियम,मडकम हूँगी,शोहन लाल नायक,लश्मी चौहान, बबिता मिस्त्री,माया खिलारे,अभय भदौरिया,अमितेश सिंह, मुकेंद्र सिंह, रिंकू नायक,अंकित गुप्ता, मोना सुनानी, पिंकी नायक,एवं सभी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







