कर्मा जयंती पर होगा भक्त माता कर्मा के डाक टिकट का विमोचन

kkbnews:-बिलासपुर साहू समाज की कुलदेवी माता कर्मा की 1009 वी जयंती के अवसर पर माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी किया जा रहा है जो समाज के लिए गौरवशाली इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है जिसमे प्रदेश भर से साहू समाज के हजारों संख्या में राजधानी रायपुर में शामिल होंगे इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी,प्रमुख अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी,उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी एवं अध्यक्षता अ.भा तैलिक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर जी एवं समाज के समस्त सांसद,विधायक,नवनिर्वाचित पार्षदगण,प्रदेश ,जिला,परिक्षेत्र के समस्त सामाजिक पदाधिकारीगण वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे

प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजेश साहू जी एवं बिलासपुर जिला साहू संघ के अध्यक्ष डॉ तिलक राम साहू जी ने सभी सामाजिक बंधु-भगिनियों को इस स्वर्णिम अवसर के साक्षी बनने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की हैl

उक्त जानकारी प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजेश साहू जी द्वारा प्रदान की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button