घर में तुलसी के होने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कब और कहां लगाएं पौधा?

ऐसा माना जाता है कि तुलसी को घर में लगाने के लिए नियम का पालन करना बेहद आवश्यक होता है। अगर आप भी तुलसी का पौधा घर में लगाना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि किस दिन तुलसी लगाना शुभ माना गया है?
इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- इसके अलावा तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी को लगाने से धन में अधिक वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
इस दिन न तोड़ें तुलसी के पत्ते
तुलसी के पौधे में एकादशी और रविवार के दिन जल नहीं देना चाहिए और न ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस गलती को करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवन में कई तरह की समस्या आ सकती है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना शुभ माना गया है, लेकिन इस काम के लिए सूर्योदय के समय को शुभ माना गया है। तुलसी पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए और विधिपूर्वक तुलसी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही पौधे के आसपास गंदगी न रखें, क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है।







