क्यों मनाई जाती है बसंत पंचमी ?

kkbnews:-ज्ञान और वाणी के बिना मनुष्य जीवन का मोल नहीं. संसार को बुद्धि, विद्या और वाणी प्रदान करने वाली मां सरस्वती का जन्मोत्सव बसंत पंचमी पर मनाया जाता है. ये दिन छात्रों, कला, संगीत के क्षेत्र से जुड़े के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

मान्यता है कि बसंत पंचमी पर कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें मां सरस्वती की उपासना की जाए तो हर कार्य में सफलता का आशीर्वाद मिलता है. बसंत पंचमी पर कौन-कौन से इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को है. इस दिन

क्यों मनाई जाती है बसंत पंचमी ?

पुराण कहते हैं कि ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की। वे बहुत प्रसन्न थे। लेकिन, कुछ दिनों में उन्होंने पाया कि सृष्टि के जीव नीरसता से जी रहे हैं. कोई उल्लास, उत्साह या चेतना उनमें महसूस नहीं हो रही है. उन्होंने कमंडल से थोड़ा जल भूमि पर छिड़का. उस जल से सफेद वस्त्रों वाली वीणाधारी सरस्वती प्रकट हुईं. उन्हीं के साथ भूमि पर विद्या और ज्ञान का पहला कदम पड़ा, वह वसंत पंचमी का दिन था। इसलिए, इसे ज्ञान की देवी के प्राकट्य का दिन कहा जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button