साल के पहले दिन एक काम, बल, बुद्धि और विद्या का मिलेगा आशीर्वाद

kkbnews -हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है, इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत हमेशा उनकी आराधना से की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के भाग्य में वृद्धि और कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है, वह पल भर में ही भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं।कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से गजानन की उपासना की जाए, तो साधक के बल, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती हैं। ऐसे में साल 2025 के पहले दिन उनकी पूजा करना और भी लाभकारी माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2025 बुधवार से नववर्ष की शुरुआत हो रही है।बुधवार होने के कारण साल का पहला दिन भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन पूजा के साथ-साथ उनके कुछ खास मंत्रों का जाप करने से सालभर गणेश जी की कृपा जीवन पर बनी रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button