मुनव्वर फारुकी, जन्नत से लेकर रुबीना सहित ये स्टॉर्स मचाएंगे धमाल

रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ 12 एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. शो की शूटिंग मई में दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगी. शो के पिछले सीजन को अर्जुल बिजलानी ने जीती थी. उन्होंने दिव्यांका त्रिपाठी  को मात देकर विनर का ताज अपने नाम किया था. अब इस शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. जिसके आने की संभावना है.

ये कंटेस्टेंट लेंगे हिस्सा

इस स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 में अब तक, जो नाम चर्चा में थे, वे प्रतीक सहजपाल, राजीव अदतिया, शिवांगी जोशी, रुबीना दिलाइक, एरिका फर्नांडीस, तुषार कालिया, मोहित मलिक और सृति झा हैं. अब सोशल मीडिया पर जन्नत जुबैर और फैसल शेख का नाम भी चर्चा में है. शो में मुनव्वर फारुकी के भी शामिल होने की संभावना है. मुनव्वर इन-दिनों कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आ रहे हैं. इस शो से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है.

जन्नत भी शो का हिस्सा

ETimes के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, “मिस्टर फैजू की पुष्टि होने के बाद, जन्नत भी शो का हिस्सा हो सकती है. एक्ट्रेस बहुत कम उम्र में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है. उन्होंने कई गाने में काम किया है. सोशल मीडिया पर जन्नत की 40 मिलियन से ज्यादा फॉलेवर्स है. अभिनेत्री इससे पहले तू आशिकी और फुलवा जैसे सफल शो का हिस्सा रह चुकी हैं.

रुबीना दिलैक होंगी शामिल

कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा के रूप में काम करने के बाद श्रीति झा के फैंस के लिए उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है. खबरों की माने तो एक्ट्रेस अपकमिंग सीजन का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शो में रुबीना दिलैक भी शामिल हो सकती है. शो में आने के लिए उन्हें काफी भारी पेमेंट ऑफर की जा रही है. बता दें कि रुबीना बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button