निवेशकों के एक दिन में डूबे में 17.50 लाख करोड़ रुपए
भारत में बाजार के गिरावट के साथ निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। उनको एक दिन में 17 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप 457.21 लाख करोड़ रुपए से 439.54 लाख रुपए हो गया है।
इन शेयरों में हुई बड़ी गिरावट
सोमवार को ONGC में 6.89 फीसदी की बड़ी गिरावट हुई। दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स 6.04 फीसदी की लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स में 6.02 फीसद की बड़ी गिरावट देखी गई। टाटा स्टील के निवेशक भी 5.25 फीसदी की गिरावट देख परेशान हुए। हिंडाल्को में 5.18 फीसदी की गिरावट देखी गई।
जापान में 37 साल की सबसे बड़ी टूट
जापान एशियाई बाजार का सबसे प्रमुख शेयर बाजार है। इसके इंडेक्स निक्केई में एक दिन में 12,4 फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह 1987 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।