Gold Rate Today: सोना 70 हजार रुपए के पार, लखनऊ में मिल रहा दिल्ली से भी सस्ता
Prices For Gold And Silver Today: 2 अगस्त को सोने के भाव में चमक देखी गई है। चांदी का भाव भी मामूली उछला है। अगर, आप सोने खरीदने का सोच रहे हैं, तो तो आपको आज सोना 754 रुपए ज्यादा में मिलेगा। सोने की कीमत 70475 रुपए हो गई है। चांदी की कीमत में आज 78 रुपए की तेजी आई है।

HIGHLIGHTS
- 2 अगस्त को सोने की कीमत में तेजी आई है।
- 1 अगस्त के रेट से 754 रुपये ज्यादा मिलेगा सोना।
- 2 अगस्त को चांदी 83542 रुपए पहुंच गया है।
बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold Silver Price Today: भारतीय सराफा बाजार में 2 अगस्त 2024 को सोने के भाव में तेजी आ गई है। अब सोने की कीमत 70475 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 1 अगस्त 2024 से सोने के भाव में शाम की तुलना में 754 रुपये का उछाल आया है।
चांदी के भाव में मामूली तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 83542 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 1 अगस्त से 78 रुपये की तेजी आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 1 अगस्त की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 69721 रुपये थी। 2 अगस्त को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 70475 रुपये हो गई है। 1 अगस्त की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83464 रुपये थी। 2 अगस्त को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83542 रुपये हो गई है।
2 अगस्त को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70193 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 64555 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 52856 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41228 रुपये हो गई है।
आपके शहर में सोने का भाव
| अहमदाबाद | 70140 |
| दिल्ली | 71023 |
| मुंबई | 71653 |
| कोलकाता | 71583 |
| चेन्नई | 69010 |
| लखनऊ | 70464 |
| जयपुर | 70464 |
| पटना | 70324 |
| कोच्चि | 70884 |
| भोपाल | 68670 |
कैरेट के अनुसार सोना
- 24 कैरेट सोना= 100% सोना
- 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
- 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
- 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
- 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
- 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना
मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव
ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।







