PM Modi Birthday Latest Live Updates: पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, दिनभर ऐसे मनेगा पूरे देश में जश्न

HIGHLIGHTS
- 17 सितंबर 1950 को हुआ था मोदी का जन्म।
- गुजरात के वडनगर में जन्मे थे नरेंद्र मोदी
- माता-पिता की छह संतान में तीसरे नंबर पर हैं नरेंद्र मोदी
PM Modi Birthday Latest Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 73वां जन्मदिन है। भाजपा के साथ ही पूरा देश अपने लाडले प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दे रहा है। भाजपा ने आज से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की है। साथ ही आज से विश्वकर्मा योजना की भी शुरुआत हो रही है। एक विश्व नेता के रूप में उभर चुके प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से भी बधाइयां मिल रही हैं। दुनिया के कई प्रमुख राष्ट्र प्रमुखों से उनके मित्रवत संबंध बन गए हैं। रोज की तरह पीएम मोदी आज भी एक्टिव रहेंगे और दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 25 स्थित यशोभूमि मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। यहां पढ़िए पीएम मोदी के जन्मदिन से जुड़ा हर अपडेट
PM Modi Birthday Latest Live Updates BJP Celebrations Wishes rare things to know
कटक स्थित स्मोक आर्टिस्ट ने नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर उनका चित्र बनाया
कटक स्थित स्मोक आर्टिस्ट ने नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर उनका चित्र बनाया
-
GST विभाग की बड़ी रेड: अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापेमारीSeptember 29, 2026
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष रिश्ता है। लोग उनके जन्मदिन को लेकर उत्साहित हैं। लोगों ने मैराथन, पौधे रोपने, प्रार्थनाएं और स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
नागपुर में पीएम स्किल रन
वीडियो: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पीएम स्किल रन को हरी झंडी दिखाई।
छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रम
पीएम मोदी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। रायपुर में यह कार्यक्रम भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राईफेड), रायपुर के संयोजन में होगा। इसमें केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह मुख्य अतिथि होंगी।
PM Modi Birthday Latest Live Updates
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रमुख प्रोग्राम।
- भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
- पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा मना रही है।
- देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं।
- पीएम मोदी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 25 स्थित यशोभूमि मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।







