धमतरी 19 जनवरी 2022: मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले की 1344 शासकीय प्राथमिक एवं अपर प्राथमिक शालाआंे में कुल 1533.70 क्विंटल खाद्यान्न (चावल) का पुनराबंटन लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राप्त हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसमें जिले की 888 प्राथमिक शालाओं के लिए 740.80 क्विंटल और 456 अपर प्राथमिक शालाओं के लिए 792.90 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन माह फरवरी 2022 हेतु प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि धमतरी विकासखण्ड की 206 प्राथमिक शालाओं के लिए 174.40 क्विंटल, कुरूद के 185 प्राथमिक शालाओं के लिए 218.90 क्विंटल, मगरलोड के 154 स्कूलों के लिए 133.20 तथा नगरी विकासखण्ड के 343 प्राथमिक शालाओं के लिए 214.30 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार अपर प्राथमिक शालाओं (मिडिल स्कूल) हेतु धमतरी विकासखण्ड के 139 स्कूलों के लिए 193.70 क्विंटल, कुरूद के 119 स्कूल के लिए 253.10 क्विंटल, मगरलोड के 72 मिडिल स्कूल के लिए 149.80 तथा नगरी विकासखण्ड के 126 मिडिल स्कूल हेतु 196.30 क्विंटल खाद्यान्न का पुनर्बंटन फरवरी माह के लिए किया गया है।
Post Views: 27
Read Next
November 2, 2026
एक साथ 62 हाथियों का डेरा, खेतों में घुसकर फसलें कर रहे चट; वन विभाग अलर्ट
November 2, 2026
Mahadev App Case: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CM साय का बड़ा बयान
November 2, 2026
कोरबा में प्रशासन का एक्शन: एग्रीस्टैक और गिरदावरी कार्य में लापरवाही, पटवारी निलंबित
November 2, 2026
मैदान पर मुकाबला, सोशल मीडिया पर चर्चा; छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल ने खींचा सबका ध्यान
November 2, 2026
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, केंद्रीय मंत्री मांडविया ने किया शुभारंभ
November 2, 2026
छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में बरसेंगे बादल! चक्रवात मुरासु को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
November 1, 2026
नोटिस के बाद भी ड्यूटी से रहे नदारद, बलरामपुर में 5 पटवारी सस्पेंड
November 1, 2026
महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन: ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर, अब रायपुर कोर्ट में होगी पेशी
November 1, 2026
मानसून के बाद फिर शुरू हुई अचानकमार में जंगल सफारी, दो गेट से मिलेगा प्रवेश
November 1, 2026
बीजापुर से रायपुर जा रही बस पलटी, 5 लोगों की हालत गंभीर
Back to top button